एमएमआरडीए की R-1 ट्रांजिट बिल्डिंग का महापौर और विधायक मनीषा चौधरी ने किया निरीक्षण, रहवासियों की समस्याएं सुनींmmrda-r1-transit-building-inspection-residents-problems-mira-bhayandar

मीरा-भाईंदर में विधायक मनीषा चौधरी और महापौर ने एमएमआरडीए की R-1 ट्रांजिट बिल्डिंग का निरीक्षण किया। विकास कार्यों से प्रभावित रहवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए

Sep 3, 2026 - 22:34
 0  1
एमएमआरडीए की R-1 ट्रांजिट बिल्डिंग का महापौर और विधायक मनीषा चौधरी ने किया निरीक्षण, रहवासियों की समस्याएं सुनींmmrda-r1-transit-building-inspection-residents-problems-mira-bhayandar

 दहिसर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मनीषा चौधरी के साथ मीरा-भाईंदर की महापौर ने एमएमआरडीए की R-1 ट्रांजिट बिल्डिंग का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान बिल्डिंग में रह रहे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और असुविधाओं की जानकारी ली गई।

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र के साथ-साथ मुंबई, दहिसर और बोरीवली में सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य विकास कार्यों से प्रभावित रहवासियों को अस्थायी रूप से रहने के लिए इस इमारत में आवास उपलब्ध कराए गए हैं।

बिल्डिंग में रह रहे नागरिकों को हो रही विभिन्न समस्याओं और असुविधाओं की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान रहवासियों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को समझा गया।

समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि विकास कार्यों से प्रभावित नागरिकों को जरूरी सुविधाएं और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अभियंता यतीन जाधव, अभियंता अक्षय बागुल, एमएमआरडीए अभियंता देशमुख, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक बांगर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow