मीरा-भाईंदर में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण, ‘पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ का दिया संदेश

मीरा-भाईंदर में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर ने वृक्षारोपण कर नागरिकों को ‘पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

Sep 3, 2026 - 22:36
 0  1
मीरा-भाईंदर में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण, ‘पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ का दिया संदेश

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के रजत महोत्सव वर्ष समिति के अंतर्गत बुधवार को प्रभाग समिति क्रमांक 4 में वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवन इलेवन स्कूल के पास स्थित आप्पासाहेब धर्माधिकारी हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले इस अभियान के माध्यम से नागरिकों तक पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं का संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, प्रभाग समिति क्रमांक 4 के सभापति संजय थेराडे, रजत महोत्सव वर्ष समिति की अध्यक्षा शानू गोहिल, अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे, उद्यान अधीक्षक नागेश वीरकर सहित नगरसेवक-नगरसेविकाएं, स्कूली विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, महानगरपालिका अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow