MMRDA कार्यालय के बाहर MNS का धरना, छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर कार्रवाई की मांग
मीरा रोड स्थित MMRDA कार्यालय के बाहर MNS की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। गोल्डन नेस्ट सिग्नल के पास सड़क निर्माण के दौरान टाइल्स का बंडल स्कूल वैन पर गिरने की घटना के बाद लापरवाह ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सुरक्षा उपायों की मांग की गई
मीरा-भाईंदर शहर के मुख्य मार्ग पर गोल्डन नेस्ट सिग्नल के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए रखा गया टाइल्स का एक बंडल अचानक स्कूल वैन पर गिरने की घटना सामने आई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना के लिए जिम्मेदार लापरवाह ठेकेदार और MMRDA के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, दोषियों पर मामला दर्ज करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की ओर से मीरा रोड स्थित MMRDA कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया।
आंदोलन के दौरान MNS की ओर से कहा गया कि सड़क निर्माण और विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन नागरिकों और विद्यार्थियों की जान उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
MNS का स्पष्ट इशारा:
आंदोलन के दौरान MNS ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नागरिकों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यक्ति या ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा। संगठन ने संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
इस आंदोलन में उप-जिलाध्यक्ष हेमंत सावंत, शहराध्यक्ष रॉबर्ट डिसूजा, उप-शहराध्यक्ष अभिनंदन चव्हाण, रमाकांत माली, विभागाध्यक्ष विजय भगत, शाखाध्यक्ष विलास शाईल, विश्वजीत विश्वकर्मा, गौरव शिंदे, अनुदीप पोटळे, मंदार पाटील सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे
What's Your Reaction?