मीरा भाईंदर जमीन विवाद में नया मोड़, सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन ने निर्माण अनुमति सरेंडर करने और FIR वापस लेने की मांग की
मीरा भाईंदर के नवघर जमीन विवाद में नया मोड़ सामने आया है। सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन ने दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रखते हुए निर्माण अनुमति सरेंडर करने और दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है
मीरा भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र के नवघर स्थित विवादित जमीन को लेकर चल रहे मामले में नया मोड़ सामने आया है। सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने प्रेस नोट और आधिकारिक दस्तावेजों के माध्यम से अपना पक्ष सामने रखा है।
कंपनी के अनुसार, विवादित जमीन के पूरे लेन-देन का इतिहास सार्वजनिक करते हुए कंपनी के डायरेक्टर ने मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। कंपनी ने बताया कि जमीन से संबंधित दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर उसने लेन-देन किया था।
कंपनी का दावा है कि मामले में लगाए गए आरोपों के बाद सीबीआई जांच की मांग भी की गई थी, जिसके बाद जांच का परिणाम सामने आया। कंपनी ने अब निर्माण अनुमति सरेंडर करने की बात कही है। साथ ही संबंधित मामले में दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग भी की गई है।
दस्तावेजों के अनुसार, जमीन के पुराने सर्वे नंबर, हिस्से और स्वामित्व से जुड़े रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया गया है। वहीं, जमीन के अधिकार और बिक्री से जुड़े पुराने न्यायालयीन मामलों का भी कंपनी ने हवाला दिया है।
फिलहाल इस जमीन विवाद में कंपनी द्वारा रखे गए पक्ष और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है
What's Your Reaction?