ऑपरेशन निर्मूलन में छात्रों ने नृत्य-पथनाट्य से दिया साइबर अपराध और ड्रग्स के खिलाफ संदेश

भाईंदर पूर्व के शंकर नारायण कॉलेज में नवघर पुलिस स्टेशन की ओर से ‘ऑपरेशन निर्मूलन’ के तहत साइबर अपराध और ड्रग्स विरोधी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य और पथनाट्य के जरिए लोगों को जागरूक किया

Aug 17, 2026 - 19:52
 0  0
ऑपरेशन निर्मूलन में छात्रों ने नृत्य-पथनाट्य से दिया साइबर अपराध और ड्रग्स के खिलाफ संदेश

भाईंदर पूर्व स्थित शंकर नारायण कॉलेज में नवघर पुलिस स्टेशन की ओर से ऑपरेशन निर्मूलन अभियान के तहत साइबर अपराध और ड्रग्स के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नृत्य और पथनाट्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विद्यार्थियों ने अपने प्रभावी प्रस्तुतियों के जरिए नागरिकों को साइबर अपराधों और मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और नशे के दुष्परिणामों से बचने की अपील की।

इस दौरान नवघर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों की मदद से समाज में साइबर अपराध और ड्रग्स को लेकर जागरूकता बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध या ड्रग्स से जुड़े मामले में फंसता है, तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस से बेझिझक मदद लेनी चाहिए। संबंधित व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow