मीरा-भाईंदर के वार्ड 1 में 200 पौधों का रोपण, 25 हजार और पेड़ लगाने का संकल्प

मीरा-भाईंदर के वार्ड नंबर 1 में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए करीब 200 पौधे लगाए गए। नगरसेवक संजय थरथरे और वर्षा भानुशाली की मौजूदगी में हुए इस अभियान में आने वाले समय में 25 हजार और पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया। साथ ही अवैध पेड़ कटाई पर कार्रवाई की मांग की गई। अगले सप्ताह अभिनेता जैकी श्रॉफ की मौजूदगी में भी पर्यावरण और वृक्षसंवर्धन को लेकर बड़ा अभियान आयोजित किया जाएगा

Aug 17, 2026 - 19:55
 0  0
मीरा-भाईंदर के वार्ड 1 में 200 पौधों का रोपण, 25 हजार और पेड़ लगाने का संकल्प

शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 1 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरसेवक संजय थरथरे और वर्षा भानुशाली की मौजूदगी और मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान करीब 200 पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर आने वाले समय में मीरा-भाईंदर शहर में 25,000 और पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान में फूलों और फलों वाले पेड़ों को भी शामिल किया जाएगा।

मीरा-भाईंदर को अधिक हरा-भरा बनाने के लिए संजय थरथरे और वर्षा भानुशाली ने नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और लगाए गए पौधों का संरक्षण करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान अनधिकृत रूप से पेड़ों की कटाई कर निर्माण कार्य करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई करने और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग भी की गई।

वहीं, अगले सप्ताह अभिनेता जैकी श्रॉफ के मीरा-भाईंदर आने की जानकारी दी गई है। उनकी मौजूदगी में वृक्षसंवर्धन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शहर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow