मेट्रो काम के दौरान वैन पर गिरे टाइल्स के टुकड़े, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना

भाईंदर पूर्व के गोल्डन नेस्ट इलाके में मेट्रो निर्माण के दौरान टाइल्स के छोटे टुकड़े और मलबा अचानक एक वैन पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद MNS शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की

Aug 17, 2026 - 19:49
 0  0
मेट्रो काम के दौरान वैन पर गिरे टाइल्स के टुकड़े, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना

भाईंदर पूर्व के गोल्डन नेस्ट इलाके में मेट्रो का काम चल रहा था। इसी दौरान टाइल्स के छोटे टुकड़े और मलबा अचानक नीचे गिर गया। उस वक्त नीचे से एक वैन गुजर रही थी, जिसके ऊपर टाइल्स के टुकड़े और मलबा जा गिरा।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, घटना ने मेट्रो निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि काम के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम पर्याप्त रूप से नहीं किए गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष संदीप राणे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर नाराजगी जताई।

संदीप राणे ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मेट्रो का काम शुरू रहते हुए नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जा रहा है, तो इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है? उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने से रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई हो

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow