मीरा-भाईंदर में स्वयं पुनर्विकास पर मार्गदर्शन शिविर, विधायक प्रवीण दरेकर देंगे विशेषज्ञों की जानकारी

मीरा-भाईंदर में पुरानी और खतरनाक इमारतों के पुनर्विकास को लेकर रविवार को स्वयं पुनर्विकास’मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जाएगा। विधायक प्रवीण दरेकर की प्रमुख उपस्थिति में विशेषज्ञ रहिवासियों को स्वयं पुनर्विकास की प्रक्रिया की जानकारी देंगे

Oct 3, 2026 - 12:03
 0  0
मीरा-भाईंदर में स्वयं पुनर्विकास पर मार्गदर्शन शिविर, विधायक प्रवीण दरेकर देंगे विशेषज्ञों की जानकारी

 शहर की पुरानी और खतरनाक इमारतों के पुनर्विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर रविवार को ‘स्वयं पुनर्विकास’ विषय पर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भाजपा गटनेता और महाराष्ट्र गृहनिर्माण स्वयं/समूह पुनर्विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक प्रवीण दरेकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

यह शिविर रविवार सुबह 10:30 बजे एस.के. स्टोन डोम, मीरा-भाईंदर रोड, मीरा रोड (पूर्व) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मीरा-भाईंदर के भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की पहल पर किया जा रहा है।

मीरा-भाईंदर में कई पुरानी और खतरनाक इमारतों के पुनर्विकास का मुद्दा पिछले कई वर्षों से लंबित है। इसी समस्या का समाधान तलाशने और सोसायटी के सदस्यों को स्वयं पुनर्विकास की प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर में स्वयं पुनर्विकास से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और रहिवासियों को स्वयं पुनर्विकास की प्रक्रिया, उससे जुड़े पहलुओं और आवश्यक जानकारी समझने का अवसर मिलेगा।

विधायक नरेंद्र मेहता और महापौर डिंपल मेहता ने मीरा-भाईंदर की जिन खतरनाक इमारतों को पुनर्विकास की आवश्यकता है, वहां के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों से बड़ी संख्या में शिविर में उपस्थित रहने की अपील की है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow