मीरा-भाईंदर में शटर उचकाकर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹17 हजार नकद बरामद

नयानगर में दो दुकानों के शटर के लॉक उचकाकर चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ₹20 हजार की चोरी में से ₹17 हजार नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ मुंबई और पालघर क्षेत्र में भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है

Oct 3, 2026 - 12:00
 0  18
मीरा-भाईंदर में शटर उचकाकर चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹17 हजार नकद बरामद

नयानगर पुलिस थाना क्षेत्र में दुकानों के शटर के लॉक उचकाकर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को नयानगर पुलिस के अपराध प्रकटीकरण दस्ते ने गिरफ्तार किया है।

नयानगर इलाके में दो दुकानों के शटर के लॉक तोड़कर करीब ₹20,000 की नकदी चोरी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नयानगर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम में से ₹17,000 नकद बरामद किए हैं। साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मुंबई और पालघर क्षेत्र के 3 अन्य मामलों में वांछित था।

मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow