नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तीसरा ‘महापौर दिवस’ आयोजित, 12 शिकायतें प्राप्त
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की ओर से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तीसरे ‘महापौर दिवस’ का आयोजन किया गया। महापौर डिंपल विनोद मेहता के सामने नागरिकों ने 12 शिकायतें और सुझाव रखे, जिन पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और सुझावों के प्रभावी, पारदर्शी और तत्काल समाधान के उद्देश्य से सोमवार को तीसरे महापौर दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न नागरिक समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे महापौर डिंपल विनोद मेहता के सामने रखे। तीसरे महापौर दिवस’ के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं।
महापौर ने प्रत्येक शिकायत की विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और विभाग प्रमुखों को समस्या की गंभीरता और स्वरूप को देखते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतें केवल दर्ज करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनका समयबद्ध और प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त स्वप्नील सावंत, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राज घरत, सभी प्रभागों के सहायक आयुक्त और विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे
What's Your Reaction?