वसई में नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कार से 20 हजार नकली नोट बरामद
वसई में क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे एक कार से 20 हजार नकली नोट बरामद किए गए। मामले में एक आरोपी हिरासत में है और नकली करेंसी नेटवर्क की जांच जारी है
क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने नकली करेंसी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे एक कार से 20 हजार नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों की दर्शनी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, इन नकली नोटों को करीब 30 लाख रुपये में बेचने की कथित योजना थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली नोटों की सप्लाई कहां से हो रही थी, इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नकली करेंसी को किन इलाकों में खपाने की योजना थी।
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के बाद नकली करेंसी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और आगे की जांच में इस मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं
What's Your Reaction?