मीरा-भाईंदर में लोटस नवरात्रि के गरबा पास से जुटेगा किसानों के लिए फंड, हसमुख गेहलोत का बड़ा ऐलान
लोटस नवरात्रि के गरबा पास से मिलने वाली राशि किसानों की मदद के लिए देने का ऐलान। गटनेता हसमुख गेहलोत ने 50 से 60 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। जन्मदिन नहीं मनाएंगे और शुभकामना पोस्ट के पीछे 500 रुपये किसानों को देने की घोषणा की।
मीरा-भाईंदर: ईस्ट वेस्ट फाउंडेशन की लोटस नवरात्रि का इस साल सातवां वर्ष है। इस बार गरबा पास से मिलने वाली राशि किसानों की मदद के लिए देने का निर्णय गटनेता हसमुख गेहलोत ने लिया है।
गरबा पास के जरिए करीब 50 से 60 लाख रुपये का फंड जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही हसमुख गेहलोत ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सोशल मीडिया पर आने वाली हर पोस्ट के पीछे 500 रुपये किसानों की मदद के लिए देने की बात उन्होंने कही है।
गेहलोत ने लोगों से अपील की है कि जन्मदिन की शुभकामनाएं देते समय संदेश में “जय किसान, जय अन्नदाता” के साथ इको-फ्रेंडली गणपति का संदेश भी लिखकर भेजें।
What's Your Reaction?