दुष्काळग्रस्त महाराष्ट्र की मदद के लिए BJP मीरा-भाईंदर का जनजागरूकता अभियान, बाजारों में निकली राहत सहायता रैली
महाराष्ट्र के दुष्काळग्रस्त परिवारों की मदद के लिए BJP मीरा-भाईंदर की ओर से राहत सहायता एवं जनजागरूकता रैली निकाली गई। व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद कर सहायता के लिए आगे आने की अपील की गई।
मीरा-भाईंदर: महाराष्ट्र के दुष्काळग्रस्त और संकटग्रस्त परिवारों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी मीरा-भाईंदर शहर जिला की ओर से शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को सभी भाजपा मंडलों के माध्यम से सुखा-राहत सहायता एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाजारों में व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों से संवाद किया और संकटग्रस्त परिवारों की मदद के लिए सहयोग एवं सहायता जुटाने को लेकर जनजागरूकता की।
रैली के माध्यम से समाज के हर वर्ग से महाराष्ट्र के दुष्काळग्रस्त बांधवों की मदद के लिए आगे आने और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। साथ ही मानवता और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर महापौर डिंपल विनोद मेहता, सभी मंडल अध्यक्ष, नगरसेवक-नगरसेविकाएं, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा की ओर से संदेश दिया गया कि “संकटग्रस्त महाराष्ट्र के लिए एकजुट होकर आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।”
What's Your Reaction?