मीरा-भाईंदर में Form-6 और SIR को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मीरा-भाईंदर कांग्रेस ने Form-6 में कथित बदलाव और SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगा। पार्टी ने पारदर्शिता की मांग करते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और मीरा रोड स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया

Sep 28, 2026 - 22:51
 0  0
मीरा-भाईंदर में Form-6 और SIR को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मतदाता सूची, Form-6 में कथित बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर मीरा-भाईंदर कांग्रेस ने रविवार को पत्रकार परिषद आयोजित कर चुनाव आयोग से कई सवाल किए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।

पत्रकार परिषद में सैयद इमाम, दिप्तेश परब, जिला अध्यक्ष राकेश राजपुरोहित, गटनेता जय ठाकुर, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष दीपक बागरी और SC/ST सेल जिला अध्यक्ष रवि खरात सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष दीपक बागरी ने Form-6 में बदलाव को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन Form-6 में अंतर क्यों है और इसमें बदलाव किस प्रक्रिया के तहत किया गया। कांग्रेस ने संबंधित आदेश, कानूनी आधार और पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करने की मांग की।

यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है। Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के दो आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने Form-6 में SIR से संबंधित जानकारी जोड़े जाने पर आपत्ति दर्ज की थी।

हालांकि, चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को कहा कि SIR से संबंधित सभी आदेश पूर्ण आयोग की मंजूरी से जारी किए गए थे। आयोग ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा 12 अक्टूबर तक बढ़ाई गई है।

मीरा-भाईंदर कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी बदलाव से पात्र मतदाताओं के अधिकार प्रभावित नहीं होने चाहिए।

पत्रकार परिषद के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मीरा रोड रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान “चुनाव आयोग जवाब दो” और “CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए।

कांग्रेस ने कहा कि मतदाता का वोट उसका अधिकार है और चुनाव आयोग को Form-6 तथा SIR से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow