मीरा-भाईंदर मनपा महासभा की SOP पर विपक्ष का हंगामा! आफरीन हुसैन ने सदन में फाड़ी SOP की कॉपी, नागरिकों और पत्रकारों के लिए सभा खोलने की मांग

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की महासभा के लिए बनाई गई SOP को लेकर विवाद छिड़ गया है। विपक्षी नेता सय्यद आफरीन मुजफ्फर हुसैन ने सदन में SOP की कॉपी फाड़कर विरोध जताया। उन्होंने मांग की कि महासभा आम नागरिकों और पत्रकारों के लिए खुली रखी जाए और इसकी कार्यवाही का नियमित लाइव प्रसारण किया जाए। आखिर महासभा में पारदर्शिता को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

Nov 14, 2026 - 22:11
 0  15
मीरा-भाईंदर मनपा महासभा की SOP पर विपक्ष का हंगामा! आफरीन हुसैन ने सदन में फाड़ी SOP की कॉपी, नागरिकों और पत्रकारों के लिए सभा खोलने की मांग

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में नागरिकों और पत्रकारों की उपस्थिति को लेकर तैयार की गई नई SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) पर विवाद खड़ा हो गया है। मनपा की विपक्षी नेता सय्यद आफरीन मुजफ्फर हुसैन ने इस SOP का सदन में तीव्र विरोध करते हुए उसकी प्रति फाड़ दी और इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।

आफरीन हुसैन ने कहा कि महानगरपालिका की महासभा लोकतंत्र का ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जहां शहर के नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की जाती है। ऐसे में आम नागरिकों और पत्रकारों पर महासभा में उपस्थित रहने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि महासभा की कार्यवाही पारदर्शी होनी चाहिए और आम नागरिकों को शहर के विकास से जुड़े फैसलों तथा प्रशासनिक निर्णयों की जानकारी मिलने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

विपक्षी नेता ने मांग की कि महासभा के लिए बनाई गई कथित जाचक SOP को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और महासभा में आम नागरिकों तथा पत्रकारों को प्रवेश की अनुमति दी जाए।

इसके साथ ही उन्होंने महासभा की कार्यवाही का नियमित लाइव प्रसारण शुरू करने की भी मांग उठाई, ताकि शहर के नागरिक घर बैठे ही जनप्रतिनिधियों की चर्चा और शहर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को देख और समझ सकें।

इस मुद्दे को लेकर सदन में विपक्षी नेता द्वारा जताया गया विरोध अब मनपा की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और नागरिकों की भागीदारी को लेकर नई बहस छेड़ रहा है। अब देखना होगा कि मनपा प्रशासन इस मांग पर क्या निर्णय लेता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow