सरनाईक के आरोप बचकाने और हास्यास्पद’; नरेंद्र मेहता का पलटवार—‘शहर के पप्पू के रूप में पहचाने जाएंगे
मतदाता सूची विवाद को लेकर विधायक नरेंद्र मेहता ने मंत्री प्रताप सरनाईक पर तीखा पलटवार किया। मेहता ने सरनाईक के आरोपों को बचकाना और हास्यास्पद बताते हुए सवाल किया कि जिस सूची से नरेश म्हस्के और सरनाईक चुनाव जीते, वह उस समय फर्जी क्यों नहीं थी
मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा लगाए गए आरोपों पर विधायक नरेंद्र मेहता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मेहता ने सरनाईक के आरोपों को बचकाना और हास्यास्पद बताते हुए उन पर पलटवार किया।
नरेंद्र मेहता ने कहा कि जिस मतदाता सूची को लेकर आज सवाल उठाए जा रहे हैं, उसी सूची के आधार पर शिवसेना के नरेश म्हस्के चुनाव जीतकर आए थे और प्रताप सरनाईक भी इसी सूची के आधार पर चुनाव जीते थे। मेहता ने सवाल किया कि अगर यह सूची फर्जी थी, तो उस समय इसे फर्जी क्यों नहीं बताया गया?
मेहता ने ठाणे में भी करीब दो लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए सवाल उठाया कि अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी थी, तो क्या ठाणे में शिवसेना की सत्ता भी फर्जी वोटों के आधार पर बनी थी?
प्रताप सरनाईक पर निशाना साधते हुए नरेंद्र मेहता ने तंज कसा कि प्रताप सरनाईक अब शहर के ‘पप्पू’ के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। उनके इस बयान के बाद मीरा-भाईंदर की राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है
What's Your Reaction?