क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने ₹85,068 की साइबर ठगी, साइबर पुलिस ने पूरी रकम वापस कराई
क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने मीरा रोड के एक व्यक्ति से ₹85,068 की साइबर ठगी की गई। शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस ने संबंधित कंपनी से संपर्क कर ट्रांजैक्शन रद्द कराया और पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस दिलाई
क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने की गई साइबर ठगी के मामले में मीरा भाईंदर-वसई विरार साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹85,068 की पूरी ठगी गई रकम वापस दिलाई।
मीरारोड पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले शिकायतकर्ता को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के बहाने शिकायतकर्ता से कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगी। जानकारी देने के कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड खाते से रकम कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई आर्थिक धोखाधड़ी का पता चला।
शिकायतकर्ता ने तत्काल साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लेन-देन की जानकारी की जांच की। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम फ्लिपकार्ट के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी।
इसके बाद साइबर पुलिस ने संबंधित ई-कॉमर्स कंपनी से तत्काल पत्राचार कर संदिग्ध लेन-देन को रद्द करने और रकम वापस करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयासों के चलते संबंधित ट्रांजैक्शन रद्द हुआ और ₹85,068 की पूरी रकम शिकायतकर्ता के मूल खाते में वापस मिल गई।
साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता को आर्थिक नुकसान से राहत मिली
What's Your Reaction?