MBMC महासभा की Live Streaming शुरू करने की मांग; मुख्यालय के बाहर युवाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की महासभा की नियमित Live Streaming शुरू करने की मांग को लेकर युवाओं ने MBMC मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। युवाओं ने पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही के लिए महासभा का सीधा प्रसारण MBMC के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शुरू करने की मांग की

Aug 18, 2026 - 21:28
 0  2
MBMC महासभा की Live Streaming शुरू करने की मांग; मुख्यालय के बाहर युवाओं का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

 मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की महासभा के दौरान शहर के कई युवाओं ने MBMC के मुख्य प्रवेशद्वार के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से खड़े होकर महासभा की नियमित Live Streaming शुरू करने की मांग की। युवाओं ने हाथों में विभिन्न संदेशों और मांगों वाले पोस्टर लेकर महापौर एवं सभी नगरसेवकों का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया।

युवाओं का कहना है कि महानगरपालिका नागरिकों के टैक्स के पैसों से चलने वाली सार्वजनिक संस्था है। महासभा की प्रत्येक बैठक में चाय, नाश्ता, पानी और भोजन आदि पर जनता के पैसों से करीब ₹1 लाख खर्च होने का दावा करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब बैठक सार्वजनिक धन से होती है, तो उसका कामकाज नागरिक सीधे क्यों नहीं देख सकते?

युवाओं ने सवाल किया, जिन नागरिकों के वोट से नगरसेवक महासभा में बैठते हैं, उन्हीं नागरिकों से महासभा का कामकाज क्यों छिपाया जा रहा है

युवाओं ने कहा कि देश की संसद और विधानसभाओं की तरह कई महानगरपालिकाओं में भी महासभा की Live Streaming उपलब्ध है। ऐसे में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका को भी पारदर्शिता और सार्वजनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अपने आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महासभा की Live Streaming शुरू करनी चाहिए।

युवाओं ने स्पष्ट किया कि जब तक MBMC के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर महासभा की Live Streaming शुरू नहीं होती, तब तक इस मांग को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जनजागृति जारी रखी जाएगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow