डांस क्लब की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, 2 युवतियों को रेस्क्यू किया गया

एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय के जोन-1 की टीम ने मीरा रोड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डांस क्लब में काम करने वाली युवतियों को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला है।

Jun 13, 2026 - 22:57
 0  0
डांस क्लब की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, 2 युवतियों को रेस्क्यू किया गया
डांस क्लब की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, 2 युवतियों को रेस्क्यू किया गया
डांस क्लब की लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला एजेंट गिरफ्तार, 2 युवतियों को रेस्क्यू किया गया

 एमबीवीवी पुलिस आयुक्तालय के जोन-1 के पुलिस उपायुक्त (DCP) राहुल चव्हाण (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मीरा रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक मामले का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मीरा रोड स्थित सिनेमैक्स टॉकीज के सामने सुदामा होटल के पास छापा मारकर एक महिला एजेंट को हिरासत में लिया। आरोप है कि महिला एजेंट डांस क्लब में काम करने वाली युवतियों को देह व्यापार के लिए मजबूर कर रही थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवतियों को रेस्क्यू कर उन्हें देह व्यापार के दलदल से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा पीड़ित युवतियों को आवश्यक सहायता और संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow