मीरा-भाईंदर में कौशल विकास की पहल, 225 लोगों को मिला मुफ्त प्रशिक्षण और सर्टिफिकेट
मीरा-भाईंदर में नगरसेविका सना देशमुख की पहल पर 225 लोगों को बेसिक कंप्यूटर, डिजिटल मार्केटिंग और मेकअप-हेयर स्टाइलिंग का मुफ्त प्रशिक्षण दिया गया। 18 से 70 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने लिया लाभ, कोर्स पूरा करने वालों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
मीरा-भाईंदर: शहर के विद्यार्थियों और नागरिकों में मौजूद हुनर को पहचान दिलाने और उन्हें अपने कौशल के जरिए आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से नगरसेविका सना देशमुख की पहल पर विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों का मुफ्त प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेसिक कंप्यूटर लिटरेसी, डिजिटल मार्केटिंग फाउंडेशन कोर्स और मेकअप एंड हेयर स्टाइल बेसिक ट्रेनिंग जैसे तीन पाठ्यक्रम शामिल थे।
इन सभी कोर्स के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली गई। करीब 225 लोगों ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया। खास बात यह रही कि प्रशिक्षण के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई थी। 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के लोगों ने इसमें भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 15 अगस्त 2026 से हुई थी। प्रत्येक शनिवार और रविवार को सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण दिया जाता था। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगरसेविका सना देशमुख ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य शहर के लोगों को उनके अंदर छिपे कौशल को पहचानने और उस कौशल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर देना है।
What's Your Reaction?