मीरा-भाईंदर में महापौर डिंपल मेहता की पहल, छात्राओं और जरूरतमंद महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन!

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर डिंपल मेहता की पहल पर सैनिटरी नैपकिन वितरण और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राओं, आशा सेविकाओं और जरूरतमंद माताओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम में महानगरपालिका के पदाधिकारी, अधिकारी और स्त्री रोग विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Oct 21, 2026 - 23:39
 0  0
मीरा-भाईंदर में महापौर डिंपल मेहता की पहल, छात्राओं और जरूरतमंद महिलाओं को बांटे गए सैनिटरी नैपकिन!

 महिलाओं के स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की ओर से सैनिटरी नैपकिन वितरण एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम की संकल्पना महापौर डिंपल विनोद मेहता की थी। उनके मार्गदर्शन में महिला एवं बाल कल्याण समिति के माध्यम से इस पहल को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत महानगरपालिका के स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राओं, आशा सेविकाओं और जरूरतमंद माताओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित किए गए। इस पहल को छात्राओं और महिलाओं का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।

इस कार्यक्रम में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सचिन बांगर, महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति अनिता पाटील, उपसभापति हेमा बेलानी, उपायुक्त प्रणाली घोंगे, उपायुक्त कविता बोरकर, शिक्षा समिति की सभापति स्नेहा पांडे, प्रभाग समिति क्रमांक 2 की सभापति सुनीता जैन सहित नगरसेविका सुरेखा सोनार, रुपाली मोदी और रुबीना फिरोज उपस्थित रहीं।

इसके अलावा महिला एवं बाल कल्याण विभाग प्रमुख चारुशीला खरपडे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जॉन सरकार तथा महानगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस पहल का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow