मीरा-भाईंदर बस डिपो में आयुक्त का औचक निरीक्षण, सफाई और बसों की खराब स्थिति पर दिए सख्त निर्देश

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त ने घोड़बंदर स्थित जगन्नाथ नाना शंकर शेट बस डिपो का औचक निरीक्षण किया। सफाई, पुरानी बसों, मेंटेनेंस और कर्मचारियों की समस्याओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

Aug 5, 2026 - 20:00
 0  1
मीरा-भाईंदर बस डिपो में आयुक्त का औचक निरीक्षण, सफाई और बसों की खराब स्थिति पर दिए सख्त निर्देश

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के आयुक्त ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घोड़बंदर स्थित जगन्नाथ नाना शंकर शेट बस डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूरे डिपो का दौरा कर पुरानी बसों, सफाई व्यवस्था, रखरखाव और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। परिवहन सभापति ने बताया कि आयुक्त का यह दौरा पूरी तरह सरप्राइज था और इसकी पूर्व जानकारी किसी को नहीं दी गई थी।

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बस डिपो से जुड़ी कई समस्याओं पर आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराया गया। इनमें 185 बस कर्मचारियों की स्थिति, कुछ अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलना, चोरी हुए बस स्टॉप पर कार्रवाई का अभाव, बसों के रखरखाव में आने वाली दिक्कतें और कई महीनों से मरम्मत के लिए खड़ी बसों की खराब स्थिति जैसे मुद्दे शामिल थे। उन्होंने बताया कि कुछ बसें ऐसी भी हैं जिन्हें अब मरम्मत कर दोबारा सेवा में लाना संभव नहीं है।

निरीक्षण के बाद आयुक्त ने परिवहन सभापति के साथ बैठक कर बस डिपो में सुधार, नई सुविधाओं के विकास और कमियों को दूर करने पर चर्चा की। राजकुमार मिश्रा ने कहा कि महानगरपालिका का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बस सेवा उपलब्ध कराना है तथा इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow