10 अगस्त को BJP का 'रास्ता रोको' आंदोलन, नरेंद्र मेहता का मंत्री प्रताप सरनाईक पर तीखा हमला

मीरा-भाईंदर में सड़कों के गड्ढों को लेकर भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक पर तीखा हमला बोला। 10 अगस्त को फाउंटेन होटल के पास 'रास्ता रोको' आंदोलन की चेतावनी देते हुए RTO परियोजना पर भी सवाल उठाए

Aug 5, 2026 - 19:58
 0  1
10 अगस्त को BJP का 'रास्ता रोको' आंदोलन, नरेंद्र मेहता का मंत्री प्रताप सरनाईक पर तीखा हमला

मीरा-भाईंदर की सड़कों पर गड्ढों के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के आरोपों का पलटवार करते हुए 10 अगस्त को 'रास्ता रोको' आंदोलन की घोषणा की है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेंद्र मेहता ने कहा कि शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी महानगरपालिका की है, जबकि फाउंटेन से गायमुख तक का मार्ग राज्य सरकार और वर्सोवा से दहिसर चेक नाका तक का मार्ग केंद्र सरकार के अधीन आता है। ऐसे में इन सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित सरकारों की है, लेकिन मंत्री प्रताप सरनाईक जनता को गुमराह कर रहे हैं।

मेहता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में राज्य सरकार न होने के बावजूद तत्कालीन आयुक्त के माध्यम से फाउंटेन से गायमुख तक का राज्य मार्ग महानगरपालिका को हस्तांतरित कराया गया, जिसके रखरखाव पर मनपा ने करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य सरकार अपने अधीन सड़क की मरम्मत के लिए मनपा पर बोझ क्यों डाल रही है।

उन्होंने कहा कि महानगरपालिका को सीमेंट-कंक्रीट सड़कों के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये का बैंक ऋण मंजूर हो चुका है, लेकिन राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी अब तक नहीं मिली। मेहता ने आरोप लगाया कि मंत्री प्रताप सरनाईक के दबाव के कारण मंजूरी अटकी हुई है।

भाजपा विधायक ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार जल्द मंजूरी नहीं देती, तो 10 अगस्त को सुबह 11 बजे फाउंटेन होटल के पास भाजपा की ओर से 'रास्ता रोको' आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान नरेंद्र मेहता ने मंत्री प्रताप सरनाईक को खुली चुनौती देते हुए भाईंदर पश्चिम के उत्तन स्थित प्रस्तावित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि उद्घाटन हुए लगभग एक वर्ष होने के बावजूद परियोजना पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। सरनाईक को जनता को बताना चाहिए कि यह परियोजना आखिर कब पूरी होगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow