मीरा-भाईंदर में फुटपाथ पर सामान रखने और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई, ₹24,500 का जुर्माना

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने सड़क पर कचरा फेंकने, फुटपाथ पर सामान रखने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹24,500 का जुर्माना वसूला

Aug 5, 2026 - 20:04
 0  1
मीरा-भाईंदर में फुटपाथ पर सामान रखने और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई, ₹24,500 का जुर्माना

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने शहर में स्वच्छता और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सड़क पर कचरा फेंकने और फुटपाथ पर सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान संबंधित लोगों पर ₹4,500 का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा अभियान के दौरान करीब 9 किलो 200 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया और संबंधित लोगों पर ₹20,000 का दंड लगाया गया। इस प्रकार कुल ₹24,500 का जुर्माना वसूला गया।

यह कार्रवाई मंगलवार को उप आयुक्त डॉ. सचिन बांगर और सहायक आयुक्त योगेश गुनिजन के मार्गदर्शन में प्रभाग समिति-3 के स्वच्छता निरीक्षक रवींद्र पाटील, श्याम चौगुले तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा की गई।

महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं, फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने से बचें, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow