अनीता पाटिल को तुरंत पद से हटाओ वरना सड़क पर उतरेगी कांग्रेस — अफरीन सैयद हुसैन का बीजेपी पर तीखा हमला

मिरा-भायंदर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नगरसेविका और महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनीता पाटिल को तत्काल पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Jun 11, 2026 - 21:59
 0  0
अनीता पाटिल को तुरंत पद से हटाओ वरना सड़क पर उतरेगी कांग्रेस — अफरीन सैयद हुसैन का बीजेपी पर तीखा हमला

मिरा-भायंदर: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा और महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनीता पाटिल के खिलाफ रखी प्रेस कांफ्रेंस। कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई और अनीता पाटिल को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस महिला पर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी पद पर बैठी व्यक्ति का नाम विवादों में आने से पूरे मामले की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि जांच पूरी होने तक अनीता पाटिल को तत्काल पद से निलंबित किया जाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता Afreen Syed Hussain ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा नेता इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नेता अब सामने नहीं आ रहे हैं।
अफरीन सैयद हुसैन ने आरोप लगाया कि जब महिलाओं के अधिकारों और आरक्षण की बात होती है, तब भाजपा महिला हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन जब किसी पीड़िता को न्याय दिलाने की बात आती है तो वही संवेदनशीलता दिखाई नहीं देती। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले में राजनीतिक प्रभाव के कारण सख्त कार्रवाई में देरी हो रही है।
कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अनीता पाटिल को पद से नहीं हटाया गया और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल एक पीड़िता का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय का प्रश्न है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow