मीरा-भाईंदर में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम, 25 हजार पौधे लगाने का संकल्प

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर में 25 हजार पौधे लगाने के संकल्प के तहत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है

Sep 3, 2026 - 22:47
 0  1
मीरा-भाईंदर में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम, 25 हजार पौधे लगाने का संकल्प

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को वन महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर डिंपल विनोद मेहता, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति सभापति हसमुख गहलोत, रजत जयंती वर्ष समिति की अध्यक्षा शानू गोहिल सहित समिति के सदस्यों, महानगरपालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीरा-भाईंदर शहर में 25,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया था। इसी संकल्प के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

महानगरपालिका का कहना है कि शहर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण भी बेहद जरूरी है। महानगरपालिका की ओर से नागरिकों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई है, ताकि मिलकर हरित मीरा-भाईंदर का निर्माण किया जा सके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow