मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण जाम, 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार
मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर से दोनों दिशाओं में भारी ट्रैफिक जाम लगा है। काशीमीरा से मालजीपाड़ा तक करीब 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार से यात्री परेशान हैं
मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर से दोनों दिशाओं में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। गुजरात से मुंबई और ठाणे की ओर जाने वाली लेन पर करीब 10 से 15 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं मुंबई से गुजरात की ओर जाने वाले मार्ग पर भी भारी यातायात जाम देखा जा रहा है।
काशीमीरा से वसई सीमा के मालजीपाड़ा इलाके तक लगभग 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। पिछले करीब दो घंटे से यातायात प्रभावित है, जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री परेशान हैं।
हाईवे पर वाहन बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं, जिसके कारण लोगों का सफर काफी प्रभावित हुआ है। ट्रैफिक जाम के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हो रही है
What's Your Reaction?