मीरा भाईंदर में भारतीय युवक कांग्रेस का “युवा मिलाप 2026” कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न
सड़क पर होने वाला संघर्ष ही बदलाव लाता है” — उदय भानू चिब
मीरा भाईंदर में महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष आफरीन सय्यद मुजफ्फर हुसैन के नेतृत्व में “युवा मिलाप 2026” कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब सहित कांग्रेस और युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुझफ्फर हुसैन, भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय छिकारा, राष्ट्रीय सहसचिव शांभवी शुक्ला, महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज दादा मोरे, कांग्रेस कमिटी के सरचिटणीस आनंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दिप्तेश परब, अनुराग भोयर, कपिल ढोके, प्रथमेश अबनावे, आमेर अब्दुल सलीम तथा संगठन महासचिव प्रवीणकुमार बिरादार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर “आवाज़ महाराष्ट्राचा” राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत “आवाज़ महाराष्ट्राचा, मीरा भाईंदर के परिवर्तन का” अभियान की शुरुआत की गई। शहर की मूलभूत समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, पानी की समस्या, खराब सड़कें, रोजगार और अन्य शहरी मुद्दों को लेकर युवक कांग्रेस द्वारा जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान “गिग वर्कर्स न्याय अभियान” के अंतर्गत गिग वर्कर्स के साथ विशेष संवाद भी आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत गिग वर्कर्स ने रोजगार में असुरक्षा, बीमा सुरक्षा का अभाव, कम मानधन, सामाजिक सुरक्षा की कमी और कामकाज से जुड़ी कई समस्याएं सामने रखीं।
युवक कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गिग वर्कर्स को कानूनी संरक्षण मिलना चाहिए, उनके अधिकारों के लिए अलग कानून बनाया जाना चाहिए और सरकार को उनके हित में ठोस नीति तैयार करनी चाहिए।
What's Your Reaction?