मीरा-भाईंदर मनपा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर समीक्षा बैठक, आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने दिए निर्देश
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयुक्त राधाबिनोद शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न नागरिक-केंद्रित उपक्रमों की योजना और क्रियान्वयन पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए
राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के मद्देनजर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनपा आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा (भा.प्र.से.) ने की।
बैठक में सेवा सेतु अभियान सेवा मेरा योगदान सेवाज्योति यात्रा/विकसित भारत 2047 जनजागृति बदलाव की कहानी आभार और संकल्प की रंगोली जैसे विभिन्न उपक्रमों के आयोजन, नियोजन और कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इन सभी उपक्रमों को नागरिक केंद्रित, प्रभावी और सुनियोजित तरीके से लागू करने के लिए आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने प्रभारी अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
What's Your Reaction?