मीरा-भाईंदर में गणपति विसर्जन की तैयारियों पर समीक्षा बैठक, आयुक्त ने दिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश

मीरा-भाईंदर में गणपति विसर्जन की तैयारियों को लेकर मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। कृत्रिम तालाब, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया

Sep 21, 2026 - 00:33
 0  0
मीरा-भाईंदर में गणपति विसर्जन की तैयारियों पर समीक्षा बैठक, आयुक्त ने दिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश

शहर में पांच दिवसीय गणपति विसर्जन, गौरी-गणपति विसर्जन और सात दिवसीय गणेश मूर्तियों के विसर्जन की पृष्ठभूमि में गुरुवार को मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में विसर्जन व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनपा आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा (भा.प्र.से.) ने की।

बैठक में पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण (भा.पो.से.), अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, शहर अभियंता दीपक खांबित, कार्यकारी अभियंता नितीन मुकणे, शरद नानेगांवकर, सहायक पुलिस आयुक्त, मनपा के प्रभाग अधिकारी तथा संबंधित अभियंता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शहर में कृत्रिम विसर्जन तालाबों की व्यवस्था, विसर्जन स्थलों पर नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों में की जाने वाली कार्रवाई का विस्तृत जायजा लिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चा की गई।

गणेश भक्तों को विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और विसर्जन प्रक्रिया सुरक्षित, अनुशासित एवं सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश आयुक्त ने दिए।

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से उपलब्ध कृत्रिम विसर्जन तालाबों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल तरीके से गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने और विसर्जन स्थलों पर प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की अपील की है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow