सूर्य क्षेत्रीय जलापूर्ति परियोजना के दूसरे चरण की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में सूर्य क्षेत्रीय जलापूर्ति परियोजना के दूसरे चरण की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों और ठेकेदार कंपनियों को समन्वय के साथ तय समय में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए गए
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की महत्वाकांक्षी *सूर्य क्षेत्रीय जलापूर्ति परियोजना* के दूसरे चरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक 4 अगस्त को आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य की गति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एल एंड टी (L&T) और ईगल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही MMRDA के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को आपसी समन्वय बनाकर परियोजना का कार्य युद्धस्तर पर और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुक्त राधाबिनोद शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर पाटील, स्थायी समिति अध्यक्ष हसमुख गहलोत, जलापूर्ति एवं मलनिस्सारण समिति अध्यक्ष मोहन म्हात्रे सहित महानगरपालिका, MMRDA, महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कहा गया कि मीरा-भाईंदर के नागरिकों को नियमित, पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कर शहर की जलापूर्ति समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है
What's Your Reaction?