मीरा-भाईंदर में BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’, ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

मीरा-भाईंदर BJP की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव मार्गदर्शन भी उपस्थित लोगों को मिला।

Oct 7, 2026 - 22:09
 0  1
मीरा-भाईंदर में BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’, ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन

मीरा-भाईंदर: भारतीय जनता पार्टी, मीरा-भाईंदर शहर जिला की ओर से 7 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक माधवी ताई नाईक, प्रदेश सचिव एवं मीरा-भाईंदर जिला प्रभारी संतोष जनाठे, विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, स्थायी समिति सभापति एवं गटनेता हसमुख गहलोत, सभागृह नेता रवि व्यास सहित नगरसेवक-नगरसेविका, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव मार्गदर्शन भी उपस्थित लोगों को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकास की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow