गणेश विसर्जन की तैयारियों का आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने लिया जायजा, प्रमुख विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण
मीरा-भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा ने गणेश विसर्जन 2026 की तैयारियों का निरीक्षण किया। कृत्रिम और प्राकृतिक विसर्जन स्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए
श्रीगणेशोत्सव 2026 के विसर्जन को लेकर मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद अ. शर्मा (भा.प्र.से.) ने शहर के विभिन्न प्रमुख श्रीगणेश विसर्जन स्थलों का दौरा कर तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
आयुक्त ने सुभाषचंद्र बोस मैदान, राई गांव तालाब, मोरवा गांव तालाब और जेसल पार्क चौपाटी मैदान में बनाए गए कृत्रिम विसर्जन तालाबों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही भाईंदर पश्चिम खाड़ी किनारा और जेसल पार्क चौपाटी स्थित प्राकृतिक विसर्जन स्थलों का भी जायजा लिया गया।
इस दौरान विसर्जन स्थलों पर स्वच्छता, सुरक्षा, आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को गणेश विसर्जन के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण (भा.पो.से.), शहर अभियंता दीपक खांबित, प्रभागनिहाय सहायक आयुक्त सहित महानगरपालिका के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे
What's Your Reaction?