शिवसेना के विभाग प्रमुख विपिन कुमार चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

शिवसेना के विभाग प्रमुख विपिन कुमार चौधरी, उप विभाग प्रमुखों और कई पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। इस अवसर पर विपिन कुमार चौधरी को भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई

Jun 8, 2026 - 21:58
 0  2
शिवसेना के विभाग प्रमुख विपिन कुमार चौधरी सहित कई पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

 क्षेत्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत शिवसेना के विभाग प्रमुख विपिन कुमार चौधरी ने अपने समर्थकों और पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रवेश किया। उनके साथ उप विभाग प्रमुख सम्पूर्णानंद सिंह, प्रशांत मिश्रा, बिहारीलाल गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यह पक्ष प्रवेश कार्यक्रम नगरसेवक संजय थेराडे और मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा के प्रयासों से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा ने विपिन कुमार चौधरी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए उनकी नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, विकास कार्यों और जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर इन पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रथीन दत्ता, महामंत्री बृजेश सिंह, महिला जिला अध्यक्षा वैशाली भोईर, जिला प्रवक्ता शैलेश पांडे तथा परिवहन समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा सहित कई भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों और भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पार्टी नेतृत्व ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow