MBVV पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर को PIT NDPS Act के तहत 1 साल के लिए किया गया नजरबंद
मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल-1 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन ड्रग तस्कर को PIT NDPS Act, 1988 के तहत एक साल के लिए नासिक केंद्रीय कारागार में नजरबंद कराया। यह MBVV पुलिस आयुक्तालय की इस कानून के तहत पहली विशेष कार्रवाई है
मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की एंटी नारकोटिक्स सेल-1 (अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष-1) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन ड्रग तस्कर को PIT NDPS Act, 1988 के तहत एक वर्ष के लिए नासिक केंद्रीय कारागार में नजरबंद (Preventive Detention) कराया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी काशीगांव पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस कानून के मामलों में शामिल रहा है और मिरा रोड इलाके में उसके खिलाफ मेफेड्रोन (MD) की तस्करी से जुड़े कुल तीन मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी दोबारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय हो जाता था।
इसी आधार पर आरोपी के खिलाफ PIT NDPS Act, 1988 के तहत प्रस्ताव भेजा गया था। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद 5 अगस्त 2026 को आरोपी को एक वर्ष के लिए नासिक केंद्रीय कारागार में नजरबंद कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के इतिहास में PIT NDPS Act, 1988 के तहत की गई यह पहली विशेष नजरबंदी की कार्रवाई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा
What's Your Reaction?