मीरा-भाईंदर में शिवसेना की बड़ी सेंध! BJP के गढ़ माने जाने वाले वार्ड 12 और 5 में बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी प्रवेश

मीरा-भाईंदर के प्रभाग 12 और 5 में शिवसेना का बड़ा पक्ष प्रवेश। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिवसेना का दामन थामा। बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले वार्ड 12 में हुए इस प्रवेश से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

Aug 9, 2026 - 23:16
 0  2
मीरा-भाईंदर में शिवसेना की बड़ी सेंध! BJP के गढ़ माने जाने वाले वार्ड 12 और 5 में बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी प्रवेश

मीरा-भाईंदर शहर में शिवसेना ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी ताकत बढ़ाने का दावा किया है। शनिवार शाम करीब 8 बजे प्रभाग क्रमांक 12 और 5 से बड़ी संख्या में नागरिकों ने परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के नेतृत्व में शिवसेना में प्रवेश किया।

यह पक्ष प्रवेश मीरा-भाईंदर जिला संगठक निशा नार्वेकर और महिला जिला समन्वयक डॉ. प्रीती पाटील के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

खास बात यह है कि प्रभाग क्रमांक 12 को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र में महापौर डिम्पल मेहता और स्थायी समिति सभापति हसमुख गेहलोत को मानने वाला बड़ा वर्ग बताया जाता है। ऐसे में इस इलाके से बड़ी संख्या में नागरिकों का शिवसेना में प्रवेश राजनीतिक तौर पर चर्चा का विषय बन गया है।

शनिवार को हुए इस पक्ष प्रवेश से आगामी स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शिवसेना की ओर से इसे संगठन विस्तार और बढ़ते जनसमर्थन के तौर पर देखा जा रहा है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow