मीरा रोड में चलती बस का पहिया निकला! मैकडोनाल्ड नाका पर मचा हड़कंप, ठेकेदार को नोटिस
मीरा रोड के मैकडोनाल्ड नाका पर मनपा परिवहन विभाग की बस नंबर 15 का पहिया निकल गया। मरम्मत के बाद बस को मौके से हटाया गया। परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने की जानकारी दी
मीरा रोड के मैकडोनाल्ड नाका इलाके में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के परिवहन विभाग की बस नंबर 15 का पहिया निकलने की घटना सामने आई।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही महानगरपालिका परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बस की मरम्मत किए जाने के बाद उसे घटनास्थल से हटा दिया गया।
परिवहन सभापति राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में परिवहन विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
बस का पहिया निकलने की घटना के बाद महानगरपालिका की बसों के रखरखाव और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं
What's Your Reaction?