महापौर डिंपल मेहता का निरीक्षण, मियावाकी वन क्षेत्र और वरिष्ठ नागरिक केंद्र में खामियों पर दिए सख्त निर्देश

मीरा-भाईंदर की महापौर डिंपल मेहता ने इंद्रलोक स्थित मियावाकी वन क्षेत्र और वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र का निरीक्षण किया। कचरे की समस्या, सुरक्षा दीवार और टपकती छत को लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए

Aug 8, 2026 - 22:13
 0  1
महापौर डिंपल मेहता का निरीक्षण, मियावाकी वन क्षेत्र और वरिष्ठ नागरिक केंद्र में खामियों पर दिए सख्त निर्देश

मीरा-भाईंदर की महापौर डिंपल मेहता ने इंद्रलोक क्षेत्र के आरक्षण क्रमांक 230 में मियावाकी पद्धति से विकसित किए गए वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों द्वारा संरक्षण दीवार नहीं होने के कारण परिसर में कचरा फेंके जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को सुरक्षा दीवार बनाने, क्षेत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद महापौर ने आरक्षण क्रमांक 226 स्थित वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की छत से पानी टपकने की समस्या सामने आई, जिससे वरिष्ठ नागरिकों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को छत की मरम्मत तत्काल पूरी कर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

महापौर डिंपल मेहता ने कहा कि नागरिकों की प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे हों, इसके लिए लगातार निगरानी और फॉलोअप किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता चेतन म्हात्रे, राजेंद्र पागळ, स्वच्छता निरीक्षक दीपक मोहिते, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र के अध्यक्ष सुरेश पवार एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow