गणपति बप्पा के आने से पहले गड्ढे भरो, वरना आयुक्त के दफ्तर में मनसे स्टाइल में होगा आंदोलन: संदीप राणे
गणेशोत्सव से पहले मीरा-भायंदर की सड़कों के गड्ढों को लेकर मनसे आक्रामक हो गई है। शहर अध्यक्ष संदीप राणे ने महानगरपालिका को चेतावनी दी कि गणपति बप्पा के आगमन से पहले गड्ढे नहीं भरे गए तो आयुक्त कार्यालय में मनसे स्टाइल में तीव्र आंदोलन किया जाएगा
गणेशोत्सव को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन मीरा-भायंदर शहर की कई प्रमुख सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से मनसे ने महानगरपालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मीरा-भायंदर शहर अध्यक्ष *संदीप राणे* ने गणपति बप्पा के आगमन से पहले शहर के सभी प्रमुख मार्गों के गड्ढे तत्काल भरने की मांग की है।
मनसे का कहना है कि गणेश मूर्तियों के आगमन के दौरान सड़कों पर मौजूद गड्ढों के कारण मिरवणुक में बाधा उत्पन्न हो सकती है। साथ ही मूर्ति को नुकसान पहुंचने और गणेश भक्तों की भावनाएं आहत होने की आशंका भी जताई गई है।
संदीप राणे ने कहा कि गणेशोत्सव श्रद्धा और आस्था का पर्व है। इसलिए महानगरपालिका प्रशासन को युद्धस्तर पर काम करते हुए गणपति बप्पा के आगमन से पहले शहर की सड़कों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त करना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गणपति बप्पा के आगमन से पहले सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए, तो मनसे की ओर से महानगरपालिका आयुक्त के दफ्तर में मनसे स्टाइल में तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
मनसे ने प्रशासन से नागरिकों की सुरक्षा और गणेश भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बिना किसी देरी के आवश्यक कदम उठाने की मांग की है
What's Your Reaction?