काशीमीरा में मिक्सर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, पिता के साथ स्कूल से लौटते वक्त हादसा

काशीमीरा बिट चौकी के पास दर्दनाक सड़क हादसा। पिता के साथ स्कूल से घर लौट रहे 13 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा को पीछे से आए मिक्सर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक, वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Aug 24, 2026 - 21:39
 0  0
काशीमीरा में मिक्सर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, पिता के साथ स्कूल से लौटते वक्त हादसा

स्कूल से अपने पिता के साथ घर लौट रहे 13 वर्षीय सौरभ विश्वकर्मा की मिक्सर वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा काशीमीरा बिट चौकी के पास सागर रेस्टोरेंट के सामने हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, सौरभ अपने पिता के साथ स्कूल से घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारण और जिम्मेदारी की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow