सूखा प्रभावित किसानों के लिए मीरा-भाईंदर मनपा का मदद का हाथ, मुख्यमंत्री सहायता निधि में 1 करोड़ रुपये देने का फैसला

महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित किसानों और ग्रामीण नागरिकों की मदद के लिए मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में 1 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया है। महापौर डिंपल मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। साथ ही महापौर सहायता निधि के जरिए भी लोगों से सहयोग की अपील की गई है

Sep 28, 2026 - 22:34
 0  0
सूखा प्रभावित किसानों के लिए मीरा-भाईंदर मनपा का मदद का हाथ, मुख्यमंत्री सहायता निधि में 1 करोड़ रुपये देने का फैसला

महाराष्ट्र के विभिन्न तालुकों में सूखे की स्थिति को देखते हुए मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने सूखा प्रभावित किसानों और ग्रामीण नागरिकों की मदद के लिए बड़ा फैसला लिया है। महापौर डिंपल विनोद मेहता की अध्यक्षता में सोमवार सुबह मनपा मुख्यालय में इस संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सूखा प्रभावित किसानों और जरूरतमंद नागरिकों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहायता निधि में मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

इस निधि के माध्यम से सूखा प्रभावित तालुकों में जरूरतमंद किसानों और नागरिकों तक सहायता पहुंचाई जाएगी।

इसके साथ ही महापौर सहायता निधि के माध्यम से भी सूखा प्रभावित लोगों की मदद करने की पहल की जाएगी। महापौर की ओर से मीरा-भाईंदर शहर के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, उद्यमियों, व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपनी क्षमता के अनुसार महापौर सहायता निधि में योगदान देने की अपील की गई है।

महानगरपालिका की इस पहल के जरिए सूखे से प्रभावित किसानों और ग्रामीण परिवारों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow