काशीगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन पत्ती जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ा; ₹1.16 लाख का माल जब्त
काशीगांव पुलिस ने घोड़बंदर किले के पास तीन पत्ती जुआ खेल रहे 8 लोगों पर कार्रवाई की। पुलिस ने ₹36,490 नकद, 8 मोबाइल, ताश की 2 गड्डियां और जुआ सामग्री समेत कुल ₹1,16,890 का मुद्देमाल जब्त किया
काशीगांव पुलिस ने घोड़बंदर किले के पास एक रिहायशी कमरे में तीन पत्ती जुआ खेल रहे 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और जुआ खेलने का सामान समेत कुल ₹1,16,890 का मुद्देमाल जब्त किया है।
गुन्हे प्रकटीकरण शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक सुहास कांबळे को गुप्त सूचना मिली थी कि घोड़बंदर किले के पास एक कमरे में कुछ लोग तीन पत्ती जुआ खेल रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर जाल बिछाया और छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान मौके पर 8 लोग जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस ने उनके पास से ₹36,490 नकद, 52 पत्तों की 2 गड्डियां, 8 मोबाइल फोन और जुआ खेलने का अन्य सामान जब्त किया। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत ₹1,16,890 बताई गई है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अपर पुलिस आयुक्त संजय शिंत्रे, पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण, सहायक पुलिस आयुक्त गणपत पिंगळे और काशीगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुलकुमार पाटील के मार्गदर्शन में की गई
What's Your Reaction?