नालासोपारा में छत तोड़कर कमरे में गिरे बैल और गाय, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
नालासोपारा पूर्व के नगिनदास पाड़ा में टीन की छत टूटने से एक बैल और गाय बंद कमरे में जा गिरे। गनीमत रही कि कमरे में कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने दोनों जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला
नालासोपारा पूर्व के नगिनदास पाड़ा इलाके की गणेश कृपा चाल में आज एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बैल और गाय अचानक टीन की छत तोड़कर सीधे बंद कमरे में जा गिरे।
बताया जा रहा है कि टेकड़ी के पास स्थित चाल की छत पर दोनों जानवर पहुंच गए थे। छत के कमजोर टीन ने दोनों का वजन नहीं सहा और टूट गया, जिसके चलते बैल और गाय नीचे कमरे में जा गिरे।
गनीमत रही कि घटना के समय कमरा बंद था और अंदर कोई मौजूद नहीं था। रहिवासियों ने तुरंत दरवाजा खोलकर दोनों जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस अनोखी घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है
What's Your Reaction?