मीरा-भायंदर में मेडिकल क्षेत्र के कई डॉक्टरों ने थामा शिवसेना का दामन, मंत्री प्रताप सरनाईक की मौजूदगी में हुआ प्रवेश

मीरा-भायंदर में मेडिकल क्षेत्र के कई डॉक्टरों ने मंत्री प्रताप सरनाईक की मौजूदगी में शिवसेना में प्रवेश किया। डॉक्टर सेल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Aug 24, 2026 - 21:22
 0  0
मीरा-भायंदर में मेडिकल क्षेत्र के कई डॉक्टरों ने थामा शिवसेना का दामन, मंत्री प्रताप सरनाईक की मौजूदगी में हुआ प्रवेश

शहर के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े कई डॉक्टरों ने शनिवार को शिवसेना में प्रवेश किया। डॉक्टरों ने पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा।

इस दौरान शिवसेना डॉक्टर सेल के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पालांडे और जिला सचिव डॉ. दिनेश पाटील भी मौजूद रहे। पार्टी की ओर से जनता को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है।

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डॉक्टरों के पार्टी में शामिल होने से उनके अनुभव, ज्ञान और सामाजिक प्रतिबद्धता का पार्टी को लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर शिवसेना डॉक्टर सेल में नवनियुक्त पदाधिकारियों को आधिकारिक नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

डॉक्टर सेल के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने, नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सामाजिक हित में काम करने पर जोर दिया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow