मीरा-भायंदर: आयुक्त ने SIR-2026 के कार्यों की समीक्षा की, मतदाता सूची अपडेट पर दिया जोर

मीरा-भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय में आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा ने विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मतदाता सूची अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर चर्चा हुई

Jul 31, 2026 - 22:25
 0  1
मीरा-भायंदर: आयुक्त ने SIR-2026 के कार्यों की समीक्षा की, मतदाता सूची अपडेट पर दिया जोर

 मीरा-भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय में आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा (आईएएस) की अध्यक्षता में विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची का अद्यतन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा SIR-2026 प्रक्रिया के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तेजी, सटीकता और पूरी पारदर्शित के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने मतदाता सूची को अधिक से अधिक अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया।

महानगरपालिका प्रशासन ने कहा कि विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow