मीरा-भायंदर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई, 7 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹15 हजार जुर्माना

मीरा-भायंदर महानगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद इसका उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान करीब 7 किलो प्लास्टिक बैग जब्त किए गए और 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया

Jul 31, 2026 - 22:20
 0  0
मीरा-भायंदर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई, 7 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹15 हजार जुर्माना

 सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद इसका उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मीरा-भायंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) ने शुक्रवार सुबह विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की।

नगरपालिका की टीम ने अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों से करीब 7 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बैग जब्त किए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

यह कार्रवाई उप आयुक्त डॉ. सचिन बांगर और सहायक आयुक्त योगेश गुणीजन के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र पाटील, श्याम चौघुले, सब-स्वच्छता निरीक्षक प्रसाद सातोस्कर, मनपा मुकादम गिल्बर्ट नुनीस, रमेश किणी तथा ठेका मुकादम किशोर ठाकुर और सिद्धेश पाटील सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

महानगरपालिका ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े या अन्य पर्यावरण-अनुकूल थैलों का इस्तेमाल करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow