मीरा-भायंदर: महिला भवन निर्माण के लिए आरक्षित भूमि का महापौर डिंपल मेहता ने किया निरीक्षण

मीरा-भायंदर की महापौर डिंपल मेहता ने गोडदेव स्थित 11,720 वर्गमीटर आरक्षित सुविधाजनक भूखंड का निरीक्षण किया। इस भूमि पर महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त महिला भवन बनाने की योजना पर काम शुरू किया जा रहा है

Jul 31, 2026 - 22:28
 0  0
मीरा-भायंदर: महिला भवन निर्माण के लिए आरक्षित भूमि का महापौर डिंपल मेहता ने किया निरीक्षण

मीरा-भायंदर महानगरपालिका की महापौर डिंपल मेहता ने शुक्रवार को मौजे गोडदेव स्थित 11,720 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले नागरिक सुविधा (Amenities Plot) के लिए आरक्षित भूखंड का निरीक्षण किया।

यह भूमि हाल ही में निजी मालिकों से मीरा-भायंदर महानगरपालिका को हस्तांतरित हुई है। इस स्थान पर महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त महिला भवन के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सुसज्जित और सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त एक समर्पित केंद्र उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों और महिला एवं बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ परियोजना की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा भविष्य की कार्ययोजना का जायजा लिया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण समिति की सभापति अनीता पाटील, उपसभापति हेमा बेलानी, समिति सदस्य जया दत्ता, सुरेखा सोनार, रूपाली मोदी, स्नेहा पांडे तथा शहर अभियंता दीपक खांबित उपस्थित रहे।

महानगरपालिका का कहना है कि प्रस्तावित महिला भवन के निर्माण से महिलाओं को विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी गतिविधियों के लिए एक आधुनिक एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow