शहीद मेजर कौस्तुभ राणे को श्रद्धांजलि, स्मृति दिवस पर वीर स्मृति स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित
मीरा-भाईंदर में शहीद मेजर कौस्तुभ राणे के स्मृति दिवस पर वीर स्मृति स्मारक पर महापौर डिंपल मेहता, शहीद के परिजनों और मनपा अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को पूरे सम्मान के साथ नमन किया गया
देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद मेजर कौस्तुभ प्रकाशकुमार राणे (सेना मेडल – वीरता) के स्मृति दिवस पर मीरा-भाईंदर स्थित वीर स्मृति स्मारक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर मीरा-भाईंदर की महापौर डिंपल मेहता, शहीद के पिता प्रकाशकुमार राणे, माता ज्योती राणे, मनपा के उपायुक्त डॉ. सचिन बांगर तथा नगरसेवक और नगरसेविकाओं ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद मेजर कौस्तुभ राणे को नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद के अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान देशभक्ति और सम्मान के माहौल में उपस्थित लोगों ने शहीद की स्मृति को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव प्रेरणास्रोत बताया
What's Your Reaction?