10 अगस्त को लगेगा तीसरा 'महापौर दिवस', नागरिक सीधे मेयर के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका 10 अगस्त 2026 को तीसरे 'महापौर दिवस' का आयोजन करेगी। नागरिक पानी, सड़क, सफाई, स्वास्थ्य, अतिक्रमण समेत विभिन्न समस्याएं सीधे महापौर डिंपल मेहता के समक्ष रख सकेंगे

Aug 6, 2026 - 20:11
 0  1
10 अगस्त को लगेगा तीसरा 'महापौर दिवस', नागरिक सीधे मेयर के सामने रख सकेंगे अपनी समस्याएं

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को तीसरे महापौर दिवस का आयोजन करने की घोषणा की है।

यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे महापालिका मुख्यालय, स्थायी समिति सभागार (दूसरी मंजिल), भाईंदर पश्चिम में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक अपनी स्थानीय समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे महापौर *डिंपल विनोद मेहता* के समक्ष रख सकेंगे।

महानगरपालिका के अनुसार, नागरिक पानी की आपूर्ति, सड़क, नालियां, सफाई, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाएं तथा मनपा से संबंधित अन्य नागरिक समस्याओं पर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को तत्काल भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे और मामलों के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा नियमित फॉलो-अप भी किया जाएगा।

महानगरपालिका ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन के साथ 10 अगस्त को सुबह 11 बजे आयोजित महापौर दिवस में उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow