सी क्वीन बार पर पुलिस का बड़ा छापा, 12 युवतियों को रेस्क्यू; मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार

मिरा-भाईंदर के काशीगांव पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सी क्वीन बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 12 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 12 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। बार मैनेजर और कैशियर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Jun 13, 2026 - 23:02
 0  1
सी क्वीन बार पर पुलिस का बड़ा छापा, 12 युवतियों को रेस्क्यू; मैनेजर और कैशियर गिरफ्तार

मिरा-भाईंदर के काशीगांव पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित सी क्वीन बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। यह कार्रवाई डीसीपी राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में बार से 12 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, बार में कार्यरत 12 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

इसके अलावा बार के मैनेजर और कैश काउंटर पर मौजूद कैशियर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी चर्चा का माहौल है। काशीगांव पुलिस की इस धड़क कार्रवाई का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सराहना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow